logo

बंधु तिर्की ने पेसा कानून के संशोधन के लिए मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को सौंपे सुझाव

bd_bandhu.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने आज ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात की। इस दौरान बंधु तिर्की ने पेसा कानून को लेकर तैयार प्रारूप में आवश्यक संशोधन से संबंधित सुझावों का दस्तावेज सौंपा।
पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड जैसे प्रदेश के लिए पेसा कानून अत्यंत महत्वपूर्ण है, और इसे प्रभावशाली तरीके से लागू करना जरूरी है। उन्होंने पंचायती राज विभाग के बेहतर प्रयासों की सराहना की और इस प्रयास को सफल बनाने के लिए कुछ जरूरी सुझाव दिए। तिर्की ने कहा कि ये सुझाव ग्राम सभा की मजबूती, गांव के विकास और राज्य की परंपरा एवं संस्कृति को संरक्षित रखने के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं।



 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand Updates jharkhand News updates latest jharkhand News latest jharkhand news Jharkhand News updates jharkhand News latest Jharkhand News Jharkhand Congres nws jharkhand Congress Updates