logo

खलारी रेलवे स्टेशन से बांग्लादेशी गिरफ्तार

ुगीोि2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

खलारी स्टेशन से पुलिस ने एक बांग्लादेशी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम साबिर अली (40) है। इस बाबत खलारी थाने के इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह ने बताया कि 31 अगस्त को उन्हें सूचना मिली थी कि एक शख्स स्टेशन के बाहर संदिग्ध हालत में घूम रहा है। जब युवक से पूछताछ की गयी तो उसने खुद को बांग्लादेशी बताया। उसने बताया कि बांग्लादेश में रहकर वो अपने गांव तोकेपाड़ा में मजदूरी करता है। उसके सारे रिश्तेदार बांग्लादेश में रहते हैं और भारत में उसका कोई रिश्तेदार भी नहीं है। उसके पिता का नाम पेसु अली है। बांग्लादेशी होने के नाते अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने के कारण उसके खिलाफ फॉरेनर्स एक्ट 1967 के तहत अलग-अलग धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Tags - Khalari Railway Station Bangladeshi Sabir Ali Khalari to Bangladeshi