रांची:
DC राहुल कुमार सिन्हा (Rahul Kumar Sinha) ने क्रेडिट-डेबिट अनुपात, कृषि क्षेत्र में उपलब्धि, MSME, KCC, PMGEP, स्वयं सहायता समूह, विभिन्न पेंशन योजना आदि की विस्तृत समीक्षा की है। साथ ही अधिकारियों को जरूरी भी दिशा-निर्देश दिया है। इस दौरान उपायुक्त ने KCC के आवेदनों की समीक्षा की और लंबित आवेदनों का जल्द से जल्द निष्पादन का निर्देश दिया। बैंकों के प्रतिनिधियों से उपायुक्त ने कहा कि केसीसी आवेदनों के तेजी से निष्पादन के लिए प्रत्येक प्रखंड कार्यालय बैंक की शाखा हो,इसके लिए एसएलबीसी की बैठक में बातें रखें। बैठक में योजनाओं के आवेदन के बिंदु पर भी जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देश दिया गया। कहा गया कि बैंकों में भेजे गये लंबित आवेदन का जल्द से जल्द निष्पादन कराएं।

केवाईसी नहीं होने पर आधार सीडिंग की समस्या को दूर करने का दिया निर्देश
DC राहुल कुमार सिन्हा ने स्कूली छात्रों के बैंक खाता खोलने की भी समीक्षा की। इस दौरान उपायुक्त ने कार्य प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिला में करीब ढाई लाख स्कूली बच्चों के बैंक खाते खोले जाने हैं। जिनके माघ्यम से उन्हें स्कॉलरशिप, यूनिफॉर्म, किट आदि की राशि दी जानी है। खाता खुलवाने के लिए फॉर्म की छायाप्रति के उपयोग के संबंध में लिखित आदेश के माध्यम से जिला के सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को अवगत कराने का निर्देश दिया। साथ ही आधार इनेबल बैंक खाता के नियमित KYC नहीं होने पर आधार सीडिंग की समस्या पर चर्चा करते हुए भी उपायुक्त द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में हुई बैठक
ये सभी बातें उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में कही। इस दौरान जिला कृषि पदाधिकारी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, बैंकों के प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।