डेस्क:
अगर आप बैंक जाने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। आज शनिवार से साप्ताहिक अवकाश और बैंक हड़ताल की वजह से लगातार 4 दिन तक बैंक बंद रहेंगे। 28 जनवरी को फोर्थ सैटरडे और 29 को रविवार होने से बैंक बंद रहेंगे। इसके साथ ही 30 और 31 जनवरी को बैंक कर्मचारी हड़ताल में जाने वाले है। बैंक कर्मचारियों की ये हड़ताल पूरे देश की बैंक ब्रांच के कर्मचारी शामिल होने वाले हैं। ऐसे में लोगों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा इस बात की भी आशंका है कि दो दिनों की हड़ताल के चलते एटीएम में भी कैश की दिक्कत हो सकती है। हालांकि की राहत की बात यह है कि इस दौरान इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा जारी रहेंगी। जिससे लोग पैसे का लेन-देन कर सकेंगे।
ये भी पढ़े:-68वीं BPSC PT परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड

2 दिनों का राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल
हड़ताल को लेकर देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने कहा कि 30-31 जनवरी को यूनियन फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की बुलाई गई दो दिनों की हड़ताल से हर ब्रांच में काम पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि नाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने यूएफबीयू के साथ जुड़ी एसोसिएशन यानी AIBEA, AIBOC, NCBE, AIBOA आदि ने हड़ताल का नोटिस जारी किया है। इसके लिए ही बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांग मनवाने के लिए 30 और 31 जनवरी 2023 को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल पर जाने की घोषणा की है।

ये है बैंक कर्मचारियों की मांग
IBEA के महासचिव सी एच वेंकटचलम ने कहा कि बैंक कर्मचारियों की 5 मांगें हैं। पहली बैंकिंग वर्किंग कल्चर में सुधार
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:- https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT