रांची:
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा है की रिम्स की व्यवस्था को सुधारने की कोशिश में हम लगे हैं। वहां की व्यवस्था में सुधार भी हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी के विधायक समरी लाल मेरे भाई हैं और उन्हें रिम्स की चिंता रहती है। इसलिए वह उन्हें यह भरोसा दिलाने आया हूं कि रिम्स की व्यवस्था में सुधार होगा। कोरोना के लेकर किए सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना को लेकर राज्य में अभी कोई खतरा नहीं है परंतु स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। क्रिसमस को लेकर कोई कोरोना गाइडलाइन जारी होने के सवाल पर बन्ना गुप्ता ने कहा कि कोई भी त्योहार ऐसे नहीं मनाया जाना चाहिए जिससे संक्रमण का खतरा हो इसलिए जरूरी एडवाइजरी जारी की जाएगी।

समरी लाल पानी की बोतल लगाकर विधानसभा के मुख्य गेट के पास लेटे
बता दें कि विधायक समरी लाल पानी की बोतल लगाकर विधानसभा के मुख्य गेट के पास लेटे हुए थे। रिम्स व्यवस्था में सुधार करने की विपक्ष मांग कर रहे थे। समरी लाल ने कहा है कि रिम्स की हालत बद से बदतर होती जा रही है। बेड की कमी है, डॉक्टरों की कमी है, समय पर इलाज नहीं मिलता है, परिजन पानी की बोतल लेकर खड़े रहते हैं।