logo

रांची : साइबर ठगों ने विधायक की बहन को बनाया निशाना, खाते से उड़ाए 75 हजार

cyber_fraud7.jpg

रांची:
साइबर ठगी के मामला झारखंड में बढ़ते ही जा रहा है। अब तो ठग विधायकों के परिजनों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला बड़कागांव से विधायक अंबा प्रसाद (Amba Prasad) से जुड़ा है।  दरअसल अंबा प्रसाद की बहन अनुप्रिया साहू (Anupriya Sahu) के साथ ठगी का मामला सामने आया है। अपराधियों ने विधायक की बहन के खाते से 75 हजार रुपए उड़ा ले गए। मिली जानकारी के अनुसार साइबरों ठगों ने इन्हें लेबर मुहैया कराने के नाम ठगी की है। इस मामले को लेकर धुर्वा थाना में लिखित आवेदन दिया गया है।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।