logo

हजारीबाग के संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम का BCCI टीम ने किया निरीक्षण, मिल सकती है मान्यता

hzb_sanjay_singh_stadium.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग के खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। शहर का प्रतिष्ठित वेल्स ग्राउंड, जिसे अब संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम के रूप में विकसित किया जा रहा है, जल्द ही बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त स्टेडियम बन सकता है।
गुरुवार को इस स्टेडियम का निरीक्षण करने के लिए बीसीसीआई की तीन सदस्यीय टीम हजारीबाग पहुंची। इस टीम में ऑपरेशनल डिप्टी मैनेजर अमित सिद्धेश्वर, बीसीसीआई मेंबर जेएसी के माध्यम से आए थे। उनके साथ JSE के प्रतिनिधि राजेश वर्मा और जेएसी के अधिकारी राजू कुमार भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान टीम ने स्टेडियम की फील्ड, चेंजिंग रूम, बाथरूम, और खिलाड़ियों के ठहरने की होटल व्यवस्था व फूडिंग फैसिलिटी का भी बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने कुछ क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता बताई और कहा कि अगली प्रक्रिया में और भी कई स्तरों पर जांच की जाएगी। इसके बाद ही इस स्टेडियम को बीसीसीआई की मैच कैटेगरी में शामिल किया जा सकेगा। इस अवसर पर हजारीबाग क्रिकेट एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट आशीष चौधरी सहित एसोसिएशन के कई अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।


 

Tags - latest Jharkhand News jharkhand Updates latest jharkhand news Jharkhand Updates Latest news hazaribagh updates latest Hazaribagh news hazaribagh news Latest Updates latest Jharkhand News