logo

गढ़वा : आंगनबाड़ी सहायिका पर भालू ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती

beer.jpg

गढ़वा:
गढ़वा जिले के लोगों को अबतक तेंदुए से आराम नहीं मिला है। इस बीच भालू के उत्पात से भी लोग परेशान हो गए है। भंडरिया थाना क्षेत्र के पर्रो गांव निवासी एक महिला पर भालू ने हमला किया है। भालू के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। महिला की पहचान पनकुमारी देवी के रूप में हुई है। वह आंगनबाड़ी सहायिका है।


 महिला के शरीर पर कई चोटें
घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार महिला सोमवार सुबह शौच करने के लिए गई थी। इसी दौरान भालू उसने भालू को देखा। भालू के देखते ही आंगनबाड़ी सेविका भागने लगी। जिसके बाद भालू ने उसपर पीछे से हमला कर दिया। इस हमले में महिला के शरीर पर कई चोटें आई है। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण तुरंत खेत की ओर भागे। इसके बाद उन्होंने भालू को भगाया और महिला को अस्पताल ले गए।


तेंदुए को पकड़ने के लिए चूहे-बिल्ली का खेल जारी
वहीं दूसरी ओर गढ़वा में चूहे-बिल्ली का खेल जारी है। आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के लिए मशहूर शूटर और उनकी टीम लगातार कैंप कर रही है। जानकारी हो कि तेंदुए को मारने की अनुमति मिल गई है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेंदुआ लगातार अपने क्षेत्र बदल रहा है इसलिए उसे पकड़ने में दिक्कत आ रही है। टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए 15 ट्रैपिंग कैमरा लगवाया है। इसके साथ ही 2 क्रेज भी लगाया गया है।