द फॉलोअप डेस्क
हाथी के कुचलने से रांची में कई लोगों की मौत का मामला अभी पूरी तरह से ठंडा भी नहीं हुआ कि अब भालू के हमले की खबर आई। रांची के बुंडू थाना क्षेत्र स्थित हुमटा गांव के समीप जंगली क्षेत्र में गुरुवार को एक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर दिया। जिससे घासीराय मुंडा (60) नामक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके बाद घायल अवस्था में एंबुलेंस से रिम्स में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित के परिजनों को तत्काल इलाज के लिए दस हजार रुपए बुंडू वन विभाग की ओर से दिया गया है।

जलावन लकड़ी लाने गए थे जंगल
घासीराय मुंडा जलावन की लकड़ी लाने जंगल गया था। जानकारी के अनुसार इसी दौरान जंगली भालू ने अचानक से उस पर हमला कर दिया। हालांकि, घासीराय के साथ जंगल गए लोगों ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर भालू से उनको छुड़ाया। फिर उसे जंगल से लेकर गांव वापस आए।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT