logo

पाकुड़ में बंगाली समाज ने धूमधाम से मनाया रवींद्रनाथ टैगोर जयंती, कविता और संगीत से दी गई श्रद्धांजलि

pakur_news_rabindra.jpg

पाकुड़ 
देशभर में आज महान कवि, दार्शनिक, संगीतकार एवं नाटककार रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती मनाई गई. विशेष रूप से बंगाली समुदाय के लोगों द्वारा इस अवसर को धूमधाम से मनाया जाता है. इसी क्रम में पाकुड़ में बंगाली संगठन की ओर से रवींद्रनाथ टैगोर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस दौरान उपस्थित लोगों ने बांग्ला भाषा में कविता पाठ एवं संगीत के माध्यम से महान कवि को नमन किया. कार्यक्रम में पाकुड़ नगर परिषद की अध्यक्ष शबरी पाल ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने इस अवसर पर एक कविता का पाठ भी किया. शबरी पाल ने कहा कि वह स्वयं बंगाली समुदाय से आती हैं और बंगाली समाज द्वारा रवींद्रनाथ टैगोर को विशेष रूप से गंगाजल से पूजा कर सम्मान दिया जाता है. उन्होंने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर एक महान कवि थे तथा वे कवि, संगीतकार, दार्शनिक और नाटककार भी थे. नई पीढ़ी को उनके जीवन और योगदान के बारे में जानना चाहिए.

वहीं केंद्रीय समिति के वर्किंग प्रेसिडेंट ने बताया कि यह दिन समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर को आज भी पूरी दुनिया में जाना और सम्मानित किया जाता है तथा कई स्थानों पर उनकी प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धांजलि दी जाती है. उन्होंने आगे बताया कि आगामी 17 मई को रवींद्रनाथ टैगोर जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने यह भी बताया कि बांग्ला पंचांग के अनुसार आज 25 वैशाख है और प्रत्येक वर्ष इसी तिथि को बंगाली समुदाय द्वारा रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती मनाई जाती है. इस दौरान मुख्या रूप से निरंजन घोष, सुबोध दफादार, मानिक देव, पिंटू सिंह, संजय विश्वास, शबरी पाल, सुभेंदु मंडल, विश्वनाथ पंडित, मुकुल भट्टाचार्य, सर्वेश्वर साधु, बेला मजूमदार, सीता नाथ सरकार सहित दर्जनों बंगाली संगठन को लोग मौजूद थे. 

 

Tags - Rabindranath Tagore Jayanti Pakur news Bengali community celebration Bengali organization Pakur Tagore statue Pakur