logo

कम खर्चे में घूम सकते है देश के तीर्थ स्थल, इंडियन रेलवे दे रहा है सुनहरा मौका, जानें पूरी डिटेल

irctc2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
यदि आप देश के तीर्थ स्थलों का भ्रमण करना चाहते हैं,तो इंडियन रेलवे आपके लिए एक सुनहरा मौका लेकर आई है। भारतीय रेलवे की शाखा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा ‘देखो अपना देश’ के तहत भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत की जा रही है। यह ट्रेन 20 मई 2023 को कोलकाता से शुरू होगी। जो 31 मई तक यात्रियों के लिए चलाई जाएगी। इस ट्रेन में कुल 656 यात्री सफर कर सकेंगे।


कैसे करें टिकट
बता दें की भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत 20 मई 2023 से कोलकाता से होगी। 20 मई को कोलकाता से खुलने के बाद 2 दिनों तक यह ट्रेन बिहार,झारखंड और बंगाल के विभिन्न स्टेशनों से यात्रियों को पिकअप करने का काम करेगी। इस ट्रेन में कुल 656 यात्री बैठेंगे। जो भी यात्री यात्रा करना चाहते हैं उनके लिए बुकिंग की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इच्छुक यात्री इस वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर अपना टिकट ले सकते हैं।


जानें कितना खर्च होगा
इस ट्रेन में स्लीपर क्लास स्टैंडर्ड क्लास और कंफर्ट क्लास की सीट रहेगी। स्लीपर क्लास के यात्रियों का प्रति व्यक्ति 20,060 रुपए भाड़ा लगेगा। वही स्टैंडर्ड क्लास में यात्रियों को 31,800 रुपए प्रति व्यक्ति टिकट भाड़ा देना होगा। यदि यात्री कंफर्ट क्लास में जाना चाहेंगे तो उनके लिए 41,600 रुपए प्रति व्यक्ति टिकट का भाड़ा रखा गया है। यात्रियों को इस ट्रिप में विभिन्न जगह पर होटल में शाकाहारी भोजन घूमने के लिए वातानुकूलित बस की व्यवस्था सहित कई सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएगी।


स्टैचू आफ यूनिटी के दर्शन करेंगे यात्री
कोलकाता से खुलने के बाद ट्रेन वर्धमान,बोलपुर,शांतिनिकेतन रामपुरहाट,पाकुड़,साहिबगंज,कहलगांव ,भागलपुर,जमालपुर क्यूल,बरौनी,समस्तीपुर,मुजफ्फरपुर,हाजीपुर,पाटलिपुत्र,आरा,बक्सर,दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज और छेओकी स्टेशन पर रुकेगी। इसके बाद याद ट्रेन सीधे अपने पहले तीर्थ स्थल की ओर निकलेगी। ट्रेन अपने यात्रियों को लेकर उज्जैन पहुंचेगी। जहां श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और श्री ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन कराएगी। उज्जैन के बाद यह ट्रेन विश्वामित्री जाएगी। जहां पर यात्रियों को स्टैचू आफ यूनिटी का दर्शन कराया जाएगा।
द्वारिकाधीश मंदिर घूम सकेंगे लोग
विश्वामित्र स्टेशन में यात्रियों के दर्शन कराने के बाद याद ट्रेन द्वारिका जाएगी। जहां यात्री श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग और श्री द्वारिकाधीश मंदिर का यात्री दर्शन करेंगे। इसके अलावा सोमनाथ में श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का दर्शन कराया जाएगा। उसके बाद याद ट्रेन शिर्डी में साईं बाबा के दर्शन यात्रियों को कराएगी और फिर यात्रियों को लेकर यात्री ने अपने आखिरी स्टेशन नाशिक पहुंचेगी। जहां यात्री त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग और शनि सिगनापुर मंदिर का दर्शन करेंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT