गुमला:
डुमरी में ईट भट्ठे में बड़ा हादसा (Big accident in brick kiln) हुआ है। यहां दीवार गिरने से तीन मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है मरने वालों में एक नाबालिग भी शामिल है। वहीं कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं CFTUI झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष ने मुआवजे का भी ऐलान किया है। मामला की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इस घटना के बाद से लोगों में काफी दहशत हैं।

मरने वालों में एक नाबालिग शामिल
ग्रामीणों ने बताया कि घटना बुधवार शाम करीब 5 बजे हुआ। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हर ओर से चीखने-चिल्लाने की आवाज आ रही थी। इतने में किसी व्यक्ति ने तुरंत मामले की जानकारी CFTUI के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष को दी। ग्रामीणों ने बताया कि चेंबर की सफाई करने के लिए सभी मजदूरों को उतारा गया था। इस दौरान ईट पकाने के लिए खड़ी की गई दीवार अचानक गिर गई। जिसमें दबने से 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चांदावल गांव के विजय मुंडा,हुटाप गांव की अनीता देवी और हीरामुनी कुमारी शामिल है।

अवैध रूप से संचालन होने की जांच जारी
CFTUI के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष जुम्मन खान ने कहा है कि मरने वालों को जल्द से जल्द 15 लाख रुपय मुआवजे के रूप में दी जाएगी। इसके साथ ही ईट भट्ठे में नाबालिग से काम कराने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं मामला की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि घटना महुआडांड़ लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित उदनी के सीताराम साहू द्वारा संचालित शुभम ईट भट्टे में हुआ है। जहां यह हादसा हुआ वह डुमरी मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर है। पुलिस का कहना है कि इस ईट भट्टे का संचालन अवैध रूप से होने की जांच की जा रही है।