logo

रांची के ओरमांझी में बड़ा हादसा, पाकुड़ जा रही यात्री बस पलटी; 1 की मौत

ormanjhi1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के ओरमांझी में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां रांची से पाकुड़ जा रही बस ट्रेलर को ओवरटेक करने के दौरान पलट गई। इस घटना में खबर लिखने तक 1 व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, वहीं 13 लोगों की घायल होने की जानकारी है। सभी घायलों को ओरमांझी के विभिन्न अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मरने वाले की पहचान चुम्मा सोरेन के नाम से हुई है। 


चीखने की आवाज सुनकर जूटे लोग
एक प्रत्यक्षदर्शी ने घटना को लेकर बताया कि घटना रविवार रात करीब 8:30 बजे की है। बस पलटने से कई यात्री घायल हो गए। उनकी चीखने की आवाज सुन कई लोग घटनास्थल पर पहुंचे। वहां देखा तो एक बस पलटी थी। घटनास्थल पर जुटे लोग यात्रियों को बाहर निकालने की कोशिश में लग गए। यात्री लगातार मदद की गुहार लगा रहे थे, लेकिन यात्री को बस में निकलाने में लोग असमर्थ थे। कई यात्रियों को तो काफी चोट लगी थी, वो खुन से लथपथ थे। इस दौरान कोई पुलिस को तो कोई एंबुलेंस को फोन करने में लगा था। 


बस का शीशा तोड़कर यात्रियों को निकाला गया बाहर 
उन्होंने आगे बताया कि थोड़ी देर बार कई लोग वहां पहुंचे। इस बीच जिस स्थान पर हादसा हुआ, उसके पास ही एक होटल में ओरमांझी के पूर्व प्रमुख बैठे थे। घटना की सूचना मिलते ही वह कुछ लोगों के साथ वहां पहुंचे और सावल समेत अन्य चीजों से बस का शीशा तोड़ना शुरू किया और एक-एक कर घायल यात्रियों को निकालने लगे। तब तक पुलिस और एंबुलेंस की गाड़ी वहां पहुंच गई। घायलों की पहचान सालू प्रभा, प्रदीप महतो, नजरूल हक, मिराज अंसारी, सोनूकांत पाहन, शीतल महतो, सुरेंद्र महतो, गुड्डू अंसारी, दिलीप कुमार सिंह, सोनू पाल का इलाज इरबा के क्योरेस्टा ग्लोबल अस्पताल में हो रहा है। तीन के रिम्स में भर्ती कराये जाने की सूचना है। मृतक चुम्मा सोरेन का शव रिम्स में रखा गया है।