logo

हजारीबाग : चौपारण में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2500 किलो जावा महुआ नष्ट, 100 लीटर चुलाई शराब जब्त

seryabnsen.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड सरकार की नई उत्पाद नीति लागू होने के बाद हजारीबाग जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। चौपारण थाना क्षेत्र के कई गांवों में उत्पाद विभाग ने रविवार को एक साथ छापेमारी कर अवैध महुआ शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया।
जानकारी के मुताबिक ग्राम सिंहरावा, कांटी और कोरियाडीह में छापेमारी कर करीब 2500 किलोग्राम किन्वित जावा महुआ नष्ट किया गया, वहीं 100 लीटर चुलाई शराब जब्त की गई। अधिकारियों ने बताया कि इन क्षेत्रों में लंबे समय से अवैध शराब बनाने और बेचने का धंधा चल रहा था। बता दें कि ग्रामीणों की शिकायत और गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। छापेमारी दल में अवर निरीक्षक उत्पाद सुमितेश कुमार, अवर निरीक्षक भुनेश्वर नायक, सहायक अवर निरीक्षक एंटोनी बागे, अनूप कुमार सिंह और अन्य गृह रक्षक शामिल थे।
राज्य सरकार की नई उत्पादन नीति का मकसद अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाना और राजस्व में वृद्धि सुनिश्चित करना है। विभाग ने साफ कहा है कि शराब पीने वालों को केवल लाइसेंस प्राप्त दुकानों से ही शराब खरीदने की इजाजत होगी। उत्पाद विभाग का कहना है कि गांव-गांव छापेमारी जारी रहेगी और किसी भी हालत में अवैध धंधे को बख्शा नहीं जाएगा।


 

Tags - latest jharkhand News jharkhand News Updates hazaribagh news updates latest hazaribagH news hazaribagH news updates latest hazaribagh news hazaribagh Forest Department latest jharkhand news< Jharkhand News updates latest updates latest Hazaribagh