द फॉलोअप डेस्क
झारखंड हाईकोर्ट से सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी को बड़ी राहत मिली है। देवघर एयरपोर्ट से शाम में चार्टर्ड प्लेन उड़ा कर दिल्ली जाने से संबंधित मामले में दर्ज एफआईआर को कोर्ट ने निरस्त कर दिया है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति एसके द्विवेदी की कोर्ट में हुई थी। कोर्ट ने मामले को लेकर देवघर कुंडा थाने में दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने का आदेश दिया। बता दें इस मामले में सांसद निशिकांत दुबे उनके दो पुत्रों,सांसद मनोज तिवारी, डायरेक्टर एयरपोर्ट अथॉरिटी समेत नौ लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया था। पूर्व में कोर्ट ने मामले में देवघर डीसी, कुंडा थाना प्रभारी, डीएसपी सिक्योरिटी इंचार्ज देवघर एयरपोर्ट को नोटिस जारी किया था।

सनसेट के आधे घंटे बाद भी हो सकता है टेक ऑफ
प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता प्रशांत पल्लव और पार्थ जालान ने पैरवी की। पूर्व की सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर बताया गया था कि उस दिन सनसेट का टाइम 6:03 था। फ्लाइट उसके आधा घंटा बाद उड़ सकती है ऐसा रूल है। जबकि प्रार्थी की फ्लाइट 6 बज कर 17 मिनट पर उड़ी है। 6:33 मिनट तक प्लेन को उड़ाया जा सकता था। सनसेट के आधे घंटे बाद भी टेक ऑफ हो सकता है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT