logo

रांची : पूर्व विधायक निर्मला देवी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मिली बेल

पूर्व विधायक निर्मला देवी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मिली बेल

रांची:
पूर्व विधायक निर्मला देवी (Former MLA Nirmala Devi) को हाईकोर्ट (Jharkhand Highcourt) से बड़ी राहत मिली है। उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस रंगोन मुखोपाध्यय और अंबुज नाथम की कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दिया है। कोर्ट ने निचली अदालत ने बेल बॉन्ड भरने के बाद रिहा करने का निर्देश दिया है। बता दें कि निर्मला देवी को चिरूडीह गोलीकांड में दोषी करार दिया गया था। जिसके बाद इन्हें 10 साल की सजा सुनायी है। साथ ही 5-5 हजार से अधिक का जुर्माना भी लगाया है।