logo

हजारीबाग : चौपारण के बिगहा जंगल में लगी आग, काफी मशक्कत के बाद भी नहीं किया जा सका है काबू

AAGGG.jpg

हजारीबाग: 
इतनी भीषण गर्मी पड़ रही है कि इंसान तो इंसान पेड़-पौधे भी त्रस्त हैं। गर्मी आते ही जगह जगह पर जंगल में आग लगा जाती है। फिलहाल चौपारण प्रखंड के बिगहा जंगल में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि प्रचंड गर्मी के कारण आग लगी है। आग बुझाने में वनकर्मी भी आग में फंस गए थे। हालांकि बड़ी मशक्कत से वन कर्मी बच बचाकर निकले हैं। जंगल के पास ही बिरहोर टोला है। 


गांव तक भी फैल सकती है आग 
बताया जा रहा है कि कि यदि जल्दी आग पर काबू नहीं पाया गया तो बिरहोर टोला तक आग फैल सकती है। आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को भी दी गई। जिसके बाद दमकल विभाग की टीम भी आग बुझाने की कोशिश कर रही है। तेज हवा के कारण आग की लपटें बढ़ती जा रही है। जिस कारण भी आग पर काबू पाने में समस्या हो रही है।