पटना:
मोकामा-गोपालगंज विधानसभा (Mokama-Gopalganj Assembly) सीटों पर हुए मतदान की मतगणना रविवार सुबह 8 बजे से जारी (Counting of votes continues from 8 am on Sunday )है। माना जा रहा है कि दोपहर तक चुनाव परिणाम आ जाएंगे। अब तक के रुझानों में मोकामा से RJD प्रत्याशी नीलम देवी (Neelam Devi) काफी आगे दिख रही है। जबकि गोपालगंज में BJP और RJD में कांटे की टक्कर है। मतगणना के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतगणना केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सेंट्रल पुलिस फोर्स (CRPF) की तैनाती की गई है। बता दें कि इन दोनों सीटों पर 3 नवंबर को मतदान हुआ था। जिसमें 52.3% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।
