logo

रांची : कांके में पीट गई बिहार पुलिस, अपहरणकर्ता को गिरफ्तार करने पहुंची थी राजधानी

police_ki_pitai.jpg

रांची:
राजधानी रांची से बिहार पुलिस (Bihar Police) के पीटने का एक मामला सामने आया है।  कांके थानाक्षेत्र में दहेज मामले में एक युवक को गिरफ्तार करने आई  पुलिस की ग्रामीणों ने धुलाई कर दी। मिली जानकारी के अनुसार  ग्रामीणों ने अपहरणकर्ता समझकर पुलिस की पिटाई कर दी। स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिहार पुलिस ने अपने आने की सूचना नजदीकी किसी भी पुलिस स्टेशन में नहीं दी थी। जिस कारण ऐसा हुआ। फिलहाल कांके पुलिस ने इस मामले में अपनी कार्रवाई शुरू दी है।