द फॉलोअप डेस्क
बोकारो के बाद अब राजधानी रांची में भी बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। पिछले दिनों राजधानी के करम टोली ओल्ड जेल मोड़ के पास एक निजी कुक्कुट पालन के यहां अचानक से मुर्गियों के मरने की खबर मिली। जिसके बाद पशुपालन विभाग हरकत में आ गई। टीम ने तुरंत मुर्गियों के सैंपल को लेकर जांच के लिए मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज डायग्नोस्टिक लैब में भेज दिया। जांच के बाद पता चला कि मुर्गियों की मौत बर्ड फ्लू के कारण हुई है। इस बात की पुष्टि के बाद पशुपालन विभाग अलर्ट हो गई है।

हर दिन का रिर्पोट सौंपने का निर्देश
रांची के शहरी इलाके मे H5N1 एवीएन इनफ्लूएंजा वायरस से मुर्गियों की मौत की पुष्टि होने के बाद पशुपालन निर्देशक चंदन कुमार ने रांची के डीसी को पत्र लिखा है। पत्र में बर्ड फ्लू की रोकथाम और नियंत्रण के लिए भारत सरकार के एक्शन प्लान के तहत कार्य योजना बनाने की अपील की है। पशुपालन निदेशक ने जिला पशुपालन अधिकारी को भी निर्देश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि रांची नगर निगम क्षेत्र में जेल मोड़ के पास बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद एवीएन इनफ्लूएंजा की डेली रिपोर्ट पशुपालन स्वास्थ्य और उत्पाद संस्थान के निर्देशक को हर दिन शाम 5:00 बजे उपलब्ध कराई जाए।

बोकारो में हुई थी बर्ड फ्लू की पुष्टि
बता दें कि पिछले दिनों बोकारो के सरकारी पॉल्ट्री फॉर्म हाउस में बड़ी संख्या में मुर्गियों की मौत हुई थी। इनकी मौत भी बर्ड फ्लू के कारण ही हुई थी। बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद वहां से मुर्गियों और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दिया गया था। बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए जो मुर्गियां बची थी उन्हें भी मार दिया गया था।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT