logo

रांची : 2 फरवरी को होगा बिरसा कृषि विवि का दीक्षांत समारोह, 1200 छात्र-छात्राओं को मिलेगी डिग्री  

बिरसा.jpg

रांची:  
बिरसा कृषि विवि के छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है। तीन साल के अंतराल के बाद 2 फरवरी को  दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यपाल रमेश बैस शामिल होंगे। ये विवि का 7वां दीक्षांत समारोह होगा। इसे लेकर विवि प्रशासन तैयारियों में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार करीब 1200 डिग्रियां उस दिन बांटी जाएगी। इसे लेकर छात्राओं में खासा उत्साह है। 


पिछले तीनों सत्र के छात्रों को मिलेगी डिग्री
जानकारी के मुताबिक दीक्षांत समारोह में यूजी, पीजी, पीएचडी डिग्री विद्यार्थियों को दी जाएगी। इसमें सत्र 2018-19, 2019-20, 2020-21 और सत्र 2021-22 के अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट व पीएचडी कोर्स के पासआउट छात्र-छात्राओं को डिग्री और मेडल मिलेंगे। इसमें यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल और चांसलर गोल्डी मेडल भी दिया जाएगा। 


1981 में हुई थी विवि की स्थापना
बिरसा कृषि विवि स्थापना वर्ष 1981 में हुई है। इसके बाद से अब तक छह दीक्षांत समारोह हुए हैं। इसमें विद्यार्थियों को डिग्री बांटी गई है। करीब तीन साल के अंतराल पर दीक्षांत समारोह आयोजित हो रहा है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में विवि के अंतर्गत 10 कॉलेज संचालित हैं। इसमें उद्यान, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, डेयरी टेक्नो.लॉजी, फिशरीज और कृषि संकाय भी शामिल हैं।