logo

ओडिशा : नशे में धुत्त विधायक ने भीड़ पर चढ़ाई कार! 20 लोग गंभीर रूप से घायल

bjd.jpg

रांची: 

ओडिशा में एक भीषण हादसा हुआ। हादसे में कम से कम 20 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। बता दें कि ओडिशा के खोरधा में बीजू जनता दल के निलंबित विधायक प्रशांत जगदेव की कार ने भीड़ को कुचल दिया। हादसे में घायल लोगों में भारतीय जनता पार्टी के 15 कार्यकर्ता शामिल हैं। 7 पुलिसकर्मियों को भी चोट आई है। कुछ बीजद कार्यकर्ता भी घायल हैं। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया
कहा जा रहा है कि ओडिशा में फिलहाल पंचायत चुनाव जारी है। इसी सिलसिले में चिल्का में सभापति का चुनाव चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इसी दौरान नशे में धुत्त निलंबित बीजद विधायक प्रशांत जगदेव ने भीड़ पर कार चढ़ा दी जिसकी चपेट में आकर कम से कम 2 दर्जन लोग घायल हो गये। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। 

नशे में थे बीजद के विधायक
इधर घटना को भुवनेश्वर में बीजेपी नेता और पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि घायलों में ज्यादातर महिलायें हैं। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि विधायक नशे में थे। संबित पात्रा ने कहा कि पंचायत चुनाव बाद चिल्का में सभापति का चुनाव चल रहा था। चूंकि बीजेपी जीत रही थी। विधायक लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बाधा नहीं डाल सकते थे। उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को चोट पहुंचाई।