logo

जमशेदपुर : भाजमों नेताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कहा- मंत्री बन्ना गुप्ता को बर्खास्त कीजिए

bjmmmmm.jpg

जमशेदपुरः
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता इन दिनों सबकी नजर में हैं। उन पर निर्दलीय विधायक सरयू राय ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया ह। जिसके बाद से लगातार बन्ना गुप्ता सवालों के कटघरे में नजर आ रहे हैं। अब सरयू राय की पार्टी भाजमो जमशेदपुर महानगर इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने भी एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा है। यह ज्ञापन जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में उपायुक्त के माध्यम से सौंपा गया है।

 

अविलंब मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग
ज्ञापन में स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता को कथित भ्रष्टाचार एवं अनैतिक आचरण के लिए अविलंब मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की गई है। भाजमो नेताओं ने कहा है कि सरयू राय के द्वारा प्रमाण देने के बाद बन्ना गुप्ता को मंत्री परिषद में बने रहने का अधिकार नहीं है।

 

जनता को छल रहे बन्ना गुप्ता 
सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना काल में झारखंड में स्वास्थ्य कर्मियों, चिकित्सा कर्मियों सहित अन्य फ्रंटलाइन कोविड वारियर्स को उनकी सेवा के लिए प्रोत्साहन राशि‍ दी जानी थी। इसके लिए बन्ना गुप्ता ने 60 अतिरिक्त लोगों का नाम जोड़ दिया जिसमें उनके आप्त सचिवों, निजी सहायकों, अंगरक्षकों सहित अन्य एवं स्वयं मंत्री शामिल हैं। मंत्री ने अपने पद का दुरुपयोग कर अयोग्य लोगों को प्रोत्साहन राशि‍ से लाभान्वित कर दिया। जब मामला सामने आया तो मंत्री ने सरकारी अवकाश के दिन फाइलों और सरकारी दस्तावेजों को छेड़छाड़ किया। 54 कर्मियों के बैंक एकाउंट में डोरंडा कोषागार से राशि‍ से राशि डाली जा चुकी है लेकिन मंत्री कहते हैं कि किसी भी कर्मी को प्रोत्साहन राशि‍ का भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने जनता को छला है।  

 

ये सभी थे शामिल 
उपायुक्त कार्यालय में जिलाध्यक्ष के साथ जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राव, जिला मंत्री राजेश झा, विकास गुप्ता, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रकाश कोया, बारीडीह मंडल अध्यक्ष विजयनारायण, गोलमुरी प्रतिनिधि असीम पाठक, साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, सोशल मीडिया प्रतिनिधि‍ शेषनाथ पाठक, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, शंकर कर्मकार जल प्रभारी, तिलेश्वर प्रजापति अध्यक्ष कदमा मंडल, बरूण सिंह अध्यक्ष साकची मंडल, कमल किशोर प्रतिनिधि बर्मामाइंस, अनिकेत सावरकर युवाध्यक्ष गोलमुरी,राजू सिंहा, राजन कुजूर, जितेंद्र कुमार, विजय नायक, शिव कुमार यादव, त्रिलोचन सिंह कार्यालय प्रभारी ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे।