logo

राष्ट्रपति चुनाव 2022 : एक बस में सवार होकर वोटिंग के लिए विधानसभा पहुंचे बीजेपी और आजसू के विधायक

a228.jpg

डेस्क: 

राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) के लिए वोटिंग 18 जुलाई को हुई। झारखंड में एनडीए घटक दल (NDA) के नेता एक ही बस में सवार होकर विधानसभा पहुंचे। इसका वीडियो भी सामने आया जिसमें बीजेपी (BJP) और आजसू ( AJSU) के नेता एक ही बस में सवार होकर एकसाथ विधानसभा भवन (Vidhan Sabha Bhawan, ) के लिए निकले। सफेद रंग की वातानुकूलित बस में बीजेपी और आजसू के तमाम विधायकों ने हंसते-मुस्कुराते विधानसभा भवन के लिए प्रस्थान किया।

इस बस में बीजेपी और आजसू के तमाम बड़े नेता विधानसभा के लिए रवाना हुए। इस दौरान मीडिया के सामने विधायकों ने विक्ट्री साइन दिखाया और एकता का परिचय दिया। 

 

साथ में विधानसभा गये आजसू-बीजेपी नेता
वीडियो में बीजेपी और आजसू के विधायकों को एक-एक कर बस में सवार होते देखा जा सकता है। इस वीडियो को गौर से देखिये। बीजेपी विधायक समरी लाल, अमित मंडल, अमर बाउरी, नीरा यादव, अपर्णा सेनगुप्ता, विरंची नारायण, सीपी सिंह, नारायण दास, रणधीर सिंह, किशुन दास, मनीष जायसवाल औऱ आजसू विधायक सुदेश महतो, लंबोदर महतो सहित सभी विधायक मौजूद थे। 

राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग की प्रक्रिया जारी
गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है। एनडीए ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू  (Draupadi Murmu) को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्लियामेंट में सांसदों की संख्या और राज्य विधानसभा में भी संख्याबल के लिहाज से एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत तय मानी जा रही है।

दिलचस्प है कि झारखंड में सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) ने भी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का ऐलान किया है। झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन (Shibu Soren) ने इस आशय का पत्र जारी करते हुए कहा कि झारखंड के राज्यपाल के तौर पर द्रौपदी मुर्मू का कार्यकाल उल्लेखनीय रहा। यही नहीं, पहली बार देश में कोई आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने जा रही है।

काफी सोच-विचार के बाद हमने एनडीए प्रत्याशी को समर्थन देने का फैसला किया।


 
एनडीए से बाहर के दलों ने भी किया समर्थन
बीजेपी के बाबूलाल मरांडी, दीपक प्रकाश और रघुवर दास ने झामुमो के फैसले का स्वागत किया था। गौरतलब है कि यदि द्रौपदी मुर्मू जीतती हैं तो देश को पहला आदिवासी राष्ट्रपति भी मिलेगा। महाराष्ट्र में शिवसेना ने भी एनडीए प्रत्याशी को समर्थन देने का फैसला किया। बिहार में लोजपा और हम जैसी पार्टियों ने भी द्रौपदी मुर्मू को ही समर्थन दिया है। आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईआरएस कांग्रेस ने भी द्रौपदी मुर्मू को ही समर्थन देने का ऐलान किया। बता दें कि एनडीए की द्रौपदी मुर्मू ओडिशा (Odisha) के मयूरभंज (Mayurbhanj) की रहने वाली हैं।

वो 2 ओडिशा विधानसभा में 2 बार विधायक रह चुकी हैं। बीजेपी-बीजेडी गठबंधन सरकार में मंत्री रह चुकी हैं। उन्होंने बतौर शिक्षक अपना करियर शुरू किया था। ओडिशा की सत्तारूढ़ बीजेडी भी द्रौपदी मुर्मू का ही समर्थन कर रही है। नाम का ऐलान होते ही सीएम नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) ने इसका ऐलान किया था।