logo

जमशेदपुर : खुदीराम बोस के प्रतिमा अनावरण में आपस में भिड़े भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता, जानें पूरा मामला

bhide.jpg

जमशेदपुर:
जमशेदपुर के मानगो में शनिवार को खंडा साहेब और खुदीराम बोस के प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। बात इतनी बढ़ गई कि कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई। मिली जानकारी के अनुसार प्रतिमा का अनावरण के लिए जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो को आमंत्रण नहीं दिया गया था,जिससे भाजपा के लोग काफी नाराज थे। नाराज भाजपाइयों ने मंत्री बन्ना गुप्ता और जुस्को का जोरदार विरोध कर दिया। इतने में ही कांग्रेस के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को जानकारी दी गई। फिलहाल पुलिस ने मामला शांत करा दिया है।