logo

मंईयां को लोन देने वाली खबर के ख़िलाफ़ भाजपा चुनाव आयोग पहुंची

dd3.jpg

द फॉलोअप डेस्क

भाजपा ने आरोप लगाया है कि नगर निकाय चुनाव के दौरान मंईया सम्मान योजना की लाभुकों को 20 हजार रुपए लोन देने की खबर छपवा कर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया है। सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य निर्वाचन आयोग पहुंच कर इस संबंध में शिकायत भी दर्ज कराया है। प्रतिनिधिमंडल में अशोक बड़ाईक और सीमा सिंह भी शामिल थी।

सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य में निकाय चुनाव की घोषणा हो चुकी है और घोषणा की तारीख से ही आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी है। परंतु सरकार यह मानने को तैयार नहीं है कि आचार संहिता प्रभावी है। इसी का परिणाम है कि आचार संहिता के दौरान सरकार के इशारे पर यह खबर छपवायी गयी। सरकार इस चुनाव को मइयाँ योजना से जोड़कर मंइयां को प्रलोभन देकर चुनाव को प्रभावित करना चाहती है ।प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से माँग किया है की इस ख़बर के पीछे कौन अधिकारी या पदाधिकारी हैं या किस अधिकारी ने यह छपवाया है उसके ख़िलाफ़ कारवाई हो । सरकार ने दलीय स्तर पर यह चुनाव नहीं कराया जबकि भाजपा बार बार मांग करती रही ।ज्ञापन देने के बाद आयोग ने जांच का आश्वासन दिया है । प्रतिनिधिमंडल में अशोक सीमा सिंह भी शामिल थी ।

Tags - Jharkhand Mainiyan Samman Yojana 20 thousand loan BJP's complaint Election Commission