logo

रांची : राज्य सरकार के खिलाफ बीजेपी 19 नवंबर को करेगी प्रदर्शन,विधायकों की वर्चुअल बैठक बुलाई

bjp_flag_21.jpg

रांची:
झारखंड में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। यूपीए और कांग्रेस के बाद अब बीजेपी ने भी अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। ये बैठक वर्चुअल होनी है। बैठक शाम 6 बजे शुरू होगी। राज्य की तेज सियासी उथल-पुथल के बीच ये बैठक काफी अहम मानी जा रही है। 19 नवंबर को राज्य सरकार के खिलाफ बीजेपी प्रदर्शन करेंगी। इसे लेकर ही पार्टी मंथन करेगी। इसके साथ ही राज्य के मौजूदा सियासी स्थिति पर चर्चा होनी की उम्मीद है। बैठक में अध्यक्ष, महामंत्री, सांसद,विधायक, जिला अध्यक्ष सभी को शामिल होने का निर्देश दिया गया है। इस बैठक में संगठन के महामंत्री कर्मवीर सिंह भी  शामिल होंगे।

कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई

राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति को देखते हुए  सत्ता पक्ष ने अपने विधायकों को सख्त निर्देश दिया है। विधायकों से कहा गया है कि वे राज्य से बाहर न जायें और सूचना पर तुरंत राजधानी पहुंचें। सियासी गहमागहमी के बीच आज  सुबह से ही बैठकों का दौर जारी है। सुबह झामुमो की बैठक हुई। इसके बाद शाम 4 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। अब देर शाम UPA की बैठक में आगे की रणनीति तय होगी।