logo

ED ऑफिस पहुंचा भाजपा का प्रतिनिधिमंडल, राजीव अरुण एक्का मामले पर जांच का किया आग्रह

bjp_pratinidhi.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजीव अरूण एक्का मामले को लेकर सियासत गरमा गई है। विपक्ष लगातार सत्ता पक्ष पर हमलावर है। वहीं इस मामले को लेकर भाजपा आज ईडी पहुंची। भाजपा की प्रतिनिधिमंडल ईडी कार्यलय जाकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापना सौंपने के लिए भाजपा नेता गंगोत्री कुजूर और शिवपूजन पाठक समेत कई लोग मौजूद थे। भाजपा ईडी से मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव राजीव अरूण एक्का के खिलाफ जांच करने की आग्रह की।


बाबूलाल मरांडी ने लगाया आरोप
बता दें कि 5 मार्च को भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के राजीव अरूण एक्का पर आरोप लगाए थे। वो एक वीडियो क्लिप लेकर आए थे। बाबूलाल मरांडी का दावा है कि वह वीडियो विशाल चौधरी के कार्यालय का है। विशाल चौधरी के कार्यालय में ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का अपने टेंडर और फाइलों का निपटारा करवाते थे। उन्होंने कहा कि यह वीडियो देख आप समझ सकते हैं कि झारखंड में किस तरह से सरकार चल रही है। राजीव अरूण एक्का के काले कारनामें और महालूट का एक छोटा सा क्लिप आपके संज्ञान में लाया गया। 


पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव किए गए नियुक्त
उनपर लगाए आरोप के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत राजीव अरुण एक्का का रविवार की देर शाम तबादला कर दिया गया था। उन्हें पंचायती राज विभाग में प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। कार्मिक विभाग की ओर से से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई। जिसके तहत सीएम के प्रधान सचिव ( अतिरिक्त प्रभार- प्रधान सचिव, सूचना एवं जन संपर्क विभाग, झारखंड, प्रधान सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड (आपदा प्रबंधन प्रभाग को छोड़कर) राजीव अरुण एक्का को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पंचायती राज विभाग के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT