logo

रांची : मिथिलेश ठाकुर और बंधु तिर्की के बयान पर BJP का करारा जवाब, कहा- भाजपा भ्रष्टाचार का भूत उतारना जानती है

bjp_2.jpg

रांची:
इन दिनों झारखंड में राजनीति चरम पर है। सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर लगातार हमलावर है। पिछले दिनों सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर तथा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की द्वारा मारकर टांग तोड़ देने तथा दौड़ा दौड़ा कर पीटने वाली बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। BJP प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कहा कि झामुमो और कांग्रेस वालो को लोकतंत्र की नीति से कुछ भी लेना देना नहीं है। भाजपा द्वारा सरकार के भष्ट्राचार के खिलाफ शुरू किए आंदोलन से ये बौखला गए है कि इन्हें यह भी याद नही रहा है कि लोकतंत्र में विपक्षी दल के द्वारा सरकार के खिलाफ आंदोलन करना संवैधानिक अधिकार है। भाजपा उसी अधिकार तथा विपक्षी दल की धर्म को निभा रही है।


भाजपा किसी के गीदड़ भभकी से नहीं डरती
प्रदीप सिन्हा ने कहा कि हेमंत सरकार को भ्रष्टाचार का भूत पकड़ लिया है। भाजपा कार्यकर्ता भूत को उतारना जानते हैं। कांग्रेस और झामुमो इस भ्रम में न रहे कि भाजपा के कार्यकर्ता आपकी गीदड़ भभकी से डरने वाले है। भाजपा की भष्ट्राचार के खिलाफ शुरू की गई आंदोलन तबतक चलेगी जब तक भाजपा राज्य की भष्ट्र हेमंत सरकार को उखाड़ नही फ़ेंकती है। भाजपा के कार्यकर्ता जैसे को तैसा जवाब देना भी जानते हैं,लेकिन पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास और आस्था रखती है। हम राजनैतिक मर्यादाओं का पालन कर रहे।