logo

Ranchi : बीजेपी के गोपाल उरांव ने थामा कांग्रेस का दामन, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने किया स्वागत

a524.jpg

रांची: 

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विचारधारा से प्रभावित होकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता गोपाल उरांव कांग्रेस में शामिल हो गए। बुधवार को रांची के मोरहाबादी स्थित आवासीय कार्यालय में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने उनका स्वागत किया। बंधु तिर्की ने गोपाल उरांव को कांग्रेस पार्टी का पट्टा और झंडा भेंट कर सदस्यता दिलाई। 

बीजेपी से जेवीएम होते हुए कांग्रेस में आए
गोपाल उरांव रांची जिले के बेड़ो प्रखंड अंतर्गत ग्राम सिजुआ के निवासी हैं। झारखंड जब नया राज्य बना था उस समय वे भारतीय जनता पार्टी में थे। बाद में झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) में शामिल हुए। रांची जिला के अध्यक्ष बने और फिर जेवीएम के केंद्रीय समिति के टीम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इतने लंबे समय तक राजीनीतिक जीवन मे सक्रिय रहे गोपाल उरांव अब आगे का जीवन कांग्रेस पार्टी में देंगे। 

कांग्रेस पार्टी को झारखंड में मिलेगी मजबूती! 
गोपाल उरांव के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर बंधु तिर्की ने कहा है कि इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। कांग्रेस में सब लोग एक परिवार की तरह रहते हैं। पार्टी में अपनेपन का एहसास होता है। मौके पर मजकूर सिद्दीकी, नकुल सिंह, करमा उरांव, मुदस्सिर हक, नवल सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेस समर्थक उपस्थित रहे।