logo

भोगनाडीह में चंपाई सोरेन और लोबिन हेंब्रम को बीजेपी ने दिया ता माहौल बिगाड़ने का टास्कः केशव महतो कमलेश

keshav_mahto.jpg

द फॉलोअप डेस्क
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने आरोप लगाया है कि भोगनाडीह में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम ने माहौल बिगाड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इन दोनों नेताओं को वहां अशांति पैदा करने का टास्क दिया था। इस टास्क को दोनों ही नेताओं ने अंजाम तक पहुंचाने का काम किया। केशव महतो कमलेश ने कहा कि पहले से आज के दिन भोगनाडीह में कार्यक्रम होते रहा है। कभी कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। लेकिन भाजपा नेताओं ने इस बार वहां व्यवधान खड़ा करने का काम किया।


इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने हूल विद्रोह के अमर शहीदों, सिदो-कान्हू के नाम देवघर एयरपोर्ट का नाम रखने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सिदो-कान्हूं की शहादत को झारखंड की जनता कभी भूल नहीं सकती है। इन दोनों अमर शहीदों ने जिस तरह अंग्रेजों और साहुकारों के विरुद्ध लड़ाई लड़ी, वह आज भी आदिवासियों और झारखंडियों में अन्याय के खिलाफ लड़ने का उत्साह पैदा करता है।


 

Tags - Bhognadih Hul Diwas Congress accuses BJP of spoiling the atmosphere Champai Soren Lobin Hembram Jharkhand