logo

संविधान जलाने की साजिश रच रही है भाजपा, कांग्रेस छीनकर लाएगी जनता का हक: डॉ. इरफान अंसारी

IRFAAAAN.jpg

रांची
कांग्रेस पार्टी ने 3 मई को रांची के धुर्वा मैदान में आयोजित होने वाली संविधान बचाओ रैली की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के नेतृत्व में हुई रणनीतिक बैठक में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यह तय किया कि अब भाजपा के झूठ और तानाशाही को जनता के सामने उजागर किया जाएगा।
बैठक में पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, जिला अध्यक्ष दीपिका बेसरा, कार्यकारी अध्यक्ष विजय दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभु मंडल सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने संकल्प लिया कि 3 मई की रैली को इतना ऐतिहासिक बनाया जाएगा कि सत्ता में बैठे संविधान विरोधियों की नींद उड़ा दी जाएगी।
पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा, "भा.ज.पा. देश को तानाशाही की ओर धकेल रही है। संविधान और लोकतंत्र को कुचलने की हर साजिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। बाबा साहेब के बनाए संविधान की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। 3 मई की रैली से नई क्रांति की शुरुआत होगी।"


डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा, "भा.ज.पा. संविधान को चीरने पर तुली है। सर्वोच्च न्यायालय जैसी संस्थाओं पर उंगली उठाना लोकतंत्र का गला घोंटने की साजिश है। अब देश चुप नहीं बैठेगा। संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस आखिरी सांस तक संघर्ष करेगी।"
पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा, "संविधान बचाने के लिए अब हमें आर-पार की लड़ाई लड़नी होगी। भा.ज.पा. देश को मनमानी की आग में झोंकना चाहती है, लेकिन कांग्रेस उसे माफ नहीं करेगी। यह सिर्फ एक रैली नहीं, जनक्रांति की शुरुआत है।" बैठक के अंत में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में हुंकार भरी: "संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ!" कांग्रेस ने यह भी ऐलान किया कि जो भी संविधान से टकराएगा, उसे चूर-चूर कर दिया जाएगा।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest