logo

बीजेपी के सीनियर नेता गुणानंद महतो JBKSS में शामिल, जयराम ने किया स्वागत 

JBKSS.jpg

धनबाद 

बीजेपी नेता सह पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुणानंद महतो रविवार को जेबीकेएसएस में शामिल हो गए। वह अपने समर्थकों के साथ धनबाद टाउन हॉल में केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। जयराम महतो ने माला पहनाकर और बुके देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान गुणानंद महतो ने कहा कि झारखंड के खतियानधारियों के अधिकार के लिए जेबीकेएसएस में शामिल होना जरूरी था। राज्य अलग हुए 24 साल होने के बावजूद अभी तक झारखंडियों को हक व अधिकार नहीं मिला है। 

गुणानंद महतो ने कहा, हमारी नौकरियां, कोयला, लोहा, जल, जंगल और जमीन छीनी जा रही है। इसे बचाने के लिए जयराम का साथ देना जरूरी है। यह विश्वास दिलाते हैं कि झारखंडियों के अधिकारों के लिए आवाज उठाएंगे और पार्टी में सच्ची सेवा निष्ठा से काम कर गोमिया विधानसभा में पार्टी को और मजबूत करेंगे। झारखण्ड मांगे जयराम अभियान को सफल बनाते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुचाने का कार्य करेंगे। 

पार्टी में शामिल होनेवाले में राजेश जायसवाल, मदन महतो, ब्रजेश महराज, विनय कुमार महतो, कार्तिक महतो, रतन चौबे, रामानंद महतो, रामवृक्ष महतो, संतोष महतो, नरेश महतो, सुरेन्द्र कुमार, अजय कुमार, पिन्टु कुमार, सहदेव कुमार, मिथलेश कुमार महतो, रंजित कुमार दिलीप कुमार, मनोज कुमार महतो,  तेजू प्रजापति, हलधर कुमार महतो, मिश्रिलाल महतो आदि के नाम हैं। 

Tags - JBKSSBJPJharkhand News