logo

27 फरवरी को होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक, बजट सत्र को लेकर बनेगी रणनीति

bjp_vidhyak_dal.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बजट सत्र (Budget Session) को लेकर 27 फरवरी यानि कल बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। दोपहर 1 बजे से यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में होगी। इसमें विधानसभा के बजट सत्र को लेकर चर्चा होगी। वहीं,बीजेपी हेमंत सरकार को घेरने के लिए अपनी रणनीति बनाएगी। बता दें कि आज UPA विधायक दल की बैठक शाम साढ़े बजे से होगी। बैठक सीएम आवास में होगी। जानकारी हो कि झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 27 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। सत्र के दौरान राज्य सरकार 3 मार्च को वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश करेगी। बजट सत्र 23 मार्च तक चलेगा। सत्र के बीच में ही होली का अवकाश भी होगा। बजट सत्र के दौरान सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक भी लाएगी। बजट के पूर्व चालू वित्तीय वर्ष के लिए तृतीय अनुपूरक बजट भी लाया जाएगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT