logo

अंबेडकर जयंती पर बोले भाजपा मंडल अध्यक्ष, सभी को शिक्षित करने का लेना होगा संकल्प

MANDAL.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
 भारतीय जनता पार्टी बीरू मंडल के बीरू पंचायत स्थित सामुदायिक भवन में डॉ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई।  बीरू मंडल अध्यक्ष  घनश्याम सिंह के नेतृत्व में यह जयंती मनाई गई। भाजपा के जिला मंत्री तुलसी कुमार साहू ने कहा कि आज बाबा साहव की 136वीं जयंती है। यह पूरी दुनिया में उत्साह के साथ मनाया जाता है। अंबेडकर जयंती को समानता दिवस और विज्ञान दिवस के रूप में भी मनाया जाता है क्योंकि जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करने वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को समानता और ज्ञान का प्रतीक भी माना जाता  है। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एक महान सामाजिक कार्यकर्ता थे। उनका कहना था कि शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन का माध्यम है। समय आने पर भूखे रहो लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाओ किसी भी समाज का उत्थान उस समाज में शिक्षा की प्रगति पर निर्भर करता है। उन्होंने एक बार कहा था की शिक्षा बाघिन का दूध है जो उसे पिएगा वह बाघ की तरह गुर्राएगा जरूर। 


अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष का चुनाव आज  
आज बाबूलाल नायक  को अनुसूचित जाति मोर्चा बीरू मंडल का अध्यक्ष चयनित किया गया। बाबूलाल ने कहा मुझे जो दायित्व दिया गया है उसका मैं भली-भांति निर्वहन करते हुए भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाऊंगा। इस मौके पर  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्ग विजय सिंह देव, जिला कोषाध्यक्ष अनूप प्रसाद, जिला कार्यसमिति सदस्य सुमन बीसी, मंडल उपाध्यक्ष सह मुखिया गंगाधर लोहरा, मंडल महामंत्री संजय केसरी, घनश्याम दास, विजय सिंह, जलबंधु साहू, फलिंदर खैरवार, आदित्य केसरी, हेमंत दास सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।