रांची:
कांके मंडल के सुकुरहुट्टू उत्तरी पंचायत भवन में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा रांची ग्रामीण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात सुनने का कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस मौके पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री अपने संबोधन में जिन छोटी-छोटी विषयों को सम्मिलित करते हैं इससे यह प्रतीत होता है कि देश आज बहुत ही सुरक्षित और शक्तिशाली हाथों में है। मन की बात अल्पसंख्यकों को भी काफी प्रभावित करती है। उनके दिलो-दिमाग में देश और उसकी संस्कृति के प्रति जो लगाव होना चाहिए उसमें नई ऊर्जा का संचार करती है।
कार्यक्रम में इन लोगों ने लिया हिस्सा
कार्यक्रम में मुख्य रुप से बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात, बीजेपी नेता तारिक इमरान, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष इकबाल इमाम, रांची जिला ग्रामीण के अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, रांची जिला ग्रामीण के महामंत्री हरिनाथ साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा रांची जिला ग्रामीण के अध्यक्ष इमरान खान, अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज, प्रदेश मीडिया प्रभारी अजहर आलम, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री जावेद सलीम, अनिल टाइगर, शमीम राजा,नजीब उल हक, राम लखन मुंडा, सलामत अंसारी,अमीन अंसारी, जुनैद खान,मनोज खलको, सोनू मींज,इम्तियाज अंसारी, जहांगीर अंसारी, जावेद अंसारी, उपेंद्र कुशवाहा, सहित अल्पसंख्यक समाज के प्रमुख व बुद्धिजीवी लोगों ने मन की बात सुनी।