logo

विधानसभा में अपने ही दल के विधायक से नाराज हुए भाजपा विधायक शशिभूषण, फाड़ा पेपर

1523.jpg

द फॉलोअप डेस्क
विधानसभा में शुक्रवार को अपने ही दल के साथी विधायक से भाजपा के शशिभूषण मेहता नाराज हो गए। स्पीकर द्वारा अधिक समय देने से नाराज थे। नाराजगी इतनी बढ़ी की सदन में सवाल करने के लिए जो पेपर लेकर शशिभूषण आए थे उसे फाड़ दिया। सदन से बाहर निकल गए। हालांकि, इससे पहले उनको समझाने का का काफी प्रयास भाजपा विधायक दल के सचेतक बिरंची नारायण ने किया। भाजपा विधायक मनीष जायसवाल ने भी उन्हें समझाया। इतना ही नहीं स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने भी उन्हें समझाया। मगर शशिभूषण इतने नाराज थे कि किसी की बात नहीं सुनी। उन्होंने स्पीकर पर आरोप लगाया कि एक आंख में काजल एक आंख में सूरमा वाली बात सदन में हो रही है।

जानें क्या है मामला
सदन में भाजपा को 26 मिनट बोलने का समय दिया गया था। जिस पर करीब 23 मिनट तक भाजपा की विधायक नीरा यादव ने लिया। इस पर ही शशिभूषण नाराज हो गए कि अब 3 मिनट में हम क्या बोलेंगे। उन्होंने कहा कि हम भी पढ़े लिखे हैं, शिक्षा के जानकार हैं और सारी तैयारी करके आए थे कि सरकार के शिक्षा बजट पर हम भी कुछ बोलेंगे। लेकिन समय ही नहीं दिया गया। हालांकि, स्पीकर ने उनसे बार-बार आग्रह किया कि वे बोलें मगर उनके समझाने के बावजूद और अपने दल के विधायकों के आग्रह के बाद भी वे नहीं माने।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT