logo

गिरिडीह लोकसभा सीट को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव ने किया बड़ा ऐलान

ajsu_bjp.jpg

द फॉलोअप डेस्क

BJP के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने गिरिडीह सीट आजसू के खाते में जाने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया एक्स पर साझा करते हुए लिखा कि “जय जोहार। भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड की जनता के हित में भाजपा एवं आजसू के पुराने एवं नैसर्गिक गठबंधन के तहत इस बार लोकसभा के चुनाव में झारखंड के 13 लोकसभा संसदीय क्षेत्र पर भाजपा के प्रत्याशी तथा एक संसदीय क्षेत्र गिरिडीह में आजसू पार्टी को लड़वाने का निर्णय किया है। पहले से ही आजसू के खाते में है गिरिडीह यह गठबंधन भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत, स्वावलंबी भारत, समर्थ भारत के संकल्प को मजबूत करेगा। झारखंड के सभी 14 में से 14 संसदीय क्षेत्रों पर गठबंधन के उम्मीदवार चुनाव जीतकर 4 जून को 400 के पार लक्ष्य को हासिल करेंगे”। इस बात की चर्चा पहले से थी कि गिरिडीह सीट आजसू के खाते में जाएगी, जिसकी आज आधिकारिक घोषणा की गई है। 

29 मार्च को होनी है आजसू के संसदीय बोर्ड की बैठक
लोकसभा चुनाव में झारखंड से एनडीए फोल्डर में मौजूद आजसू आगामी 29 मार्च को सुबह 10 बजे से संसदीय बोर्ड की बैठक करने जा रही है। इसी दिन आजसू के हिस्से में आई गिरिडीह सीट पर प्रत्याशी की औपचारिक घोषणा भी हो जाएगी। ऐसी चर्चा है कि आजसू वर्तमान सांसद चद्रप्रकाश चौधरी को फिर से मौका देने जा रही  है। BJP झारखंड में अपने सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। गिरिडीह सीट जो आजसू के खाते में है उसकी घोषणा 29 मार्च को हो जाएगी।

Tags - jharkhand news ajsu party giridihjharkhandbjp