logo

भाजपा का जनसंपर्क अभियान 30 मई से, दीपक प्रकाश बोले- हर बार भाजपा सरकार का लक्ष्य तय कर काम करें कार्यकर्ता

भाजपा का जनसंपर्क अभियान 30 मई से, दीपक प्रकाश बोले- हर बार भाजपा सरकार का लक्ष्य तय कर काम करें कार्यकर्ता

द फॉलोअप डेस्क
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी योजनाओं को जनसंपर्क अभियान के माध्यम से हर घर तक पहुंचाना है। ताकि, जनता न सिर्फ केंद्र बल्की राज्य में भी हर बार भाजपा सरकार बनाएं। यह बातें प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जनसंपर्क अभियान की तैयारी बैठक में प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इसके लिए जरुरी है कि भाजपा के नेता कार्यकर्ता के रुप में आम जन तक अपनी पहुंच बनाएं।  दीपक प्रकाश ने कहा कि 30 मई से 30 जून 2023 तक चलने वाले जनसंपर्क अभियान में कार्यकर्ता बढ़चढ़ कर हिस्सा लें। समाज के अंतिम व्यक्ति तक जा कर प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें।

हेमंत सरकार की विदाई तय
दीपक प्रकाश ने कहा कि हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। ऐसे में हमारा दायित्व है कि हम सभी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरें। उन्हें उनका हक और अधिकार दिलवाएं। वहीं, हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने उन्होंने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में उनकी विदाई तय है। क्योंकि, जनता अब समझ गई है कि हेमंत सोरेन की सरकार सिर्फ वादों वाली सरकार है।

योजनाओं की जानकारी, लाभ अंतिम व्यक्ति तक है पहुंचाना– अमर बाउरी
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि मोर्चा के सभी कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान के तहत घर-घर जाएं। केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी के साथ उसका लाभ भी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करें। कार्यकर्ता जनता को आगामी वर्ष की योजनाओं की जानकारी भी दें। भाजपा की सरकार के 9 वर्ष पूरे हो रहे हैं। सरकार ने राष्ट्र हित में कई सारे महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। झारखंड प्रदेश में भी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता जनता तक पहुंचेंगे और हर घर जाएंगे और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी देंगे। ताकि 2024 में एक बार फिर से देश में भारतीय जनता पार्टी वाली सरकार को लाया जा सके। बैठक में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नीरज पासवान, राष्ट्रीय विशेष आमंत्रित सदस्य सीता राम रवि, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभात भुईंया और सीमा पासवान आदि उपस्थित थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT