logo

भाजपा का सचिवालय घेराव कार्यक्रम पूरी तरह टाई-टाई फीस- राकेश सिन्हा

rakesh_sinha.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भाजपा का आज सचिवालय घेराव कार्यक्रम किया। इस लेकर कांग्रेस की प्रतिक्रिया आ गई है। पूरी तरह टाई-टाई फीस रही। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा के कार्यक्रमों से भाजपा के कार्यकर्ता ही दूरियां बना ली है।  जो आज भाजपा द्वारा आयोजित सचिवालय घेराव कार्यक्रम में देखने को मिला। उन्होंने कहा कि आमजनता के मुद्दे जैसे महंगाई, बेरोजगारी बैंक घोटाले से ध्यान हटाने के लिए भाजपा सचिवालय घेराव कार्यक्रम जैसे नौटंकी की है। लेकिन आमजनता के साथ-साथ भाजपा के अपने कार्यकर्ता ही इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। घेराव कार्यक्रम पूरी तरह टाई टाई फीस रही।


भाजपा के नेताओं ने फ्लॉप कार्यक्रम का ठिकरा प्रशासन पर तोड़ा
प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि जब भीड़ नहीं जुटी, तो भाजपा के नेताओं ने इसका ठिकरा प्रशासन के उपर फोड़ना शुरू कर दिया और फ्लॉप कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पत्थल और पानी का बोतल तक प्रशासन के उपर चलाने का काम किया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT