logo

आज रांची आ रहे हैं BJP प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी, हेमंत हटाओ,झारखंड बचाओ आंदोलन में होंगे शामिल

lakshmikant.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भारतीय जनता पार्टी राज्य सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने जा रही है। बीजेपी 11 अप्रैल को झारखंड मंत्रालय का घेराव करने वाली है। इस आंदोलन को लेकर रांची से दिल्ली तक बैठक जारी है। वहीं इस अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी आज रांची आ रहे हैं। वह 3 दिनों के दौरे पर यहां आ रहे हैं। वहीं रांची में आंदोलन की तैयारी दिखने लगी है। भाजपा द्वारा हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ नारे से लिखे बड़े-बड़े बैनर चौक चौराहों पर लगना शुरू हो गया है। हर चौक पर होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं। बता दें कि इस आंदोलन में भाजपा पार्टी के कई कार्यकर्ता शामिल होंगे।


प्रदेश कार्यालय में नेताओं के साथ करेंगे बैठक
जानकारी के अनुसार सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी रांची पहुंचने के बाद सीधे प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। यहां वह प्रदेश के नेताओं से 11 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम की तैयारी की जानकारी लेंगे। इसके अलावा पार्टी के साथ एक बैठक भी करेंगे। राजधानी में 11 अप्रैल को झारखंड मंत्रालय ग्राफ को ऐतिहासिक बनाने के लिए बीजेपी जोरो से जुड़ी हैं। 11 अप्रैल को इस आंदोलन में झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश,भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी,संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के अलावा सभी विधायक,सांसद विभिन्न संगठन,मोर्चा के पदाधिकारी शामिल होंगे।