द फॉलोअप डेस्क
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पुरे भारत में जोर-शोर से चल रही है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चाईबासा के हाटगमहरिया मंडल में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष बृजमोहन चातोम्बा के द्वारा किया गया। हटगमहरिया मंडल के द्वारा निकाली गयी इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हाटगमहरिया फॉरेस्ट गेस्ट हाउस चौक से किया गया और पूरा बाजार भ्रमण करते हुए बैंक चौक के पास समापन किया गया।
तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय, वंदे मातरम, भगवान बिरसा मुंडा अमर रहे, वीर सिद्धू कानू अमर रहे, भारतीय सैनिक जिंदाबाद के नारा लगाये गये। इसके साथ ही आम लोगों को आगामी 15 अगस्त को अपने-अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाने के लिए आग्रह किया गया। इस तिरंगा यात्रा में कई देशभक्तों की उपस्थति देखने को मिली।.jpg)