logo

बड़ी खबर : राज्यपाल से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में नहीं शामिल होगी BJP

jharkhand_bjp_office.jpg

रांची:
1932 आधारित खतियान और OBC आरक्षण मामला को लेकर आज सीएम विधायकों के साथ राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात करेंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में बीजेपी शामिल नहीं होगी। इस बात की जानकारी बीजेपी नेता बिरंची नारायण ने दी है। बता दें कि आज दोपहर 3 बजे राज्यपाल से मिलने का समय दिया गया है। मुख्यमंत्री ने इस विषय की व्यापकता एवं महत्व को देखते हुए राज्य के सभी दलों के नेताओं एवं निर्दलीय विधायकों को प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने के लिए पत्र लिखकर अनुरोध किया है। 


सीएम ने सदन में अपील की
बता दें कि शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही में स्थागित होने के बाद स्पीकर कक्ष में बैठक हुई। इश दौरान सीएम ने नियोजन नीति का मसला उठाया। तीसरी बार नियोजन नीति रद्द हुई है। रघुवर दास की सरकार में जो नीति बनी थी, वह भी रद्द हुई थी। कार्यपालिका के द्वारा 3-3 बार बनी नीतियां न्यायालय के द्वारा खारिज किया गया है। यह दुर्भाग्य की बात है। उच्च न्यायालय में एक आदिवासी युवा को आगे कर बाकी के लोग जो यूपी बिहार के हैं, वह कम्प्लेंनेट बनते हैं। यह साजिश है। इस साजिश को समझने की जरूरत है। इसी समस्या से निबटने के लिए स्थानीय नीति और आरक्षण विधेयक जो सदन से पारित हुआ है, वह 9 वीं अनुसूची में जोड़ा जाए। इसे लेकर राज्यपाल से मिलने जा रहा हूं। सभी दलों को पत्राचार किया हूं। अपील है कि झारखंड हित में सभी विधायक राजभवन चलें।