द फॉलोअप डेस्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात का 98 संबोधन किया। मन की बात' को आप सभी ने जनभागीदारी की अभिव्यक्ति का अद्भुत प्लेटफॉर्म बना दिया है। आप अपने मन की शक्ति तो जानते ही हैं, वैसे ही, समाज की शक्ति से देश की शक्ति बढ़ती है, ये हमने ‘मन की बात’ के अलग-अलग एपिसोड में देखा है और अनुभव किया है और इसे स्वीकार भी किया है। बता दें कि पीएम के मन की बात सुनने के लिए स्प्रिंग वैली फेस 2 के प्रांगण में अभिषेक राज लालपुर मंडल भाजपा में युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष के नेतृत्व में आर्यन और प्रतीक के सहयोग से कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षद रोशनी खलोखो , राजेंद्र कनोदिया ,Rk सिन्हा, उदय प्रसाद,वालिया,अनिल गुप्ता उपस्थित थे।

भारतीय खिलौनों का डिमांड विदेशों में बढ़ा
प्रधानमंत्री ने कहा, मुझे वो दिन याद है, जब हमने ‘मन की बात’ में भारत के पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहन की बात की थी। तुरंत उस समय देश में एक लहर सी उठ गई भारतीय खेलों के जुड़ने की, इनमें रमने की, इन्हें सीखने की। मन की बात में जब भारतीय खिलौनों की बात हुई, तो देश के लोगों ने इसे हाथों-हाथ बढ़ावा दे दिया। अब तो भारतीय खिलौनों का इतना ज्यादा क्रेज हो गया है कि विदेशों में भी इनकी डिमांड बहुत बढ़ रही है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT
डिजिटल इंडिया की ताकत कोने-कोने में पहुंच रही
प्रधानमंत्री ने कहा कि तेजी से आगे बढ़ते हमारे देश में डिजिटल इंडिया की ताकत कोने-कोने में पहुंच रही है। एक एप है ई-संजीवनी। इस एप से वीडियो क्रॉन्फ्रेंस के माध्यम से डॉक्टरी सलाह ले सकते हैं। इसके माध्यम से 10 करोड़ मरीज और डॉक्टर के साथ बढ़िया नाता है। इसकी उपलब्धि के लिए सभी डॉक्टरों व मरीजों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। भारत