जामताड़ा (दीपक झा):
जामताड़ा के टावर चौक से सुभाष चौक तक जन आक्रोश रैली गुरुवार को निकाली गई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनूप पांडेय के नेतृत्व में BJP युवा मोर्चा के द्वारा हेमंत सरकार के युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ रैली का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा वरीय नेता वीरेंद्र मंडल शामिल हुए। उन्होंने कहा की हेमंत सरकार के तीन साल के कार्यकाल पूर्ण हो चुका हैं। लेकिन विकास के नाम पर इस सरकार ने सिर्फ राज्य को लूटने का काम किया हैं। इस हेमंत सरकार ने पूरे 3 साल के कार्यकाल में राज्य को विकास के मामले में 9 साल पीछे धकेलने का काम किया है।

प्राकृतिक संसाधनों को लूट कर अपने झोली भरने का काम किया
वीरेंद्र मंडल ने कहा कि इस सरकार ने युवाओं,बेरोजगारो ,महिलाएं, किसानों,ना ही गरीब जनता के लिए कुछ किया है। ना ही राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए कुछ किया।इस सरकार ने सिर्फ 3 साल के दौरान राज्य में कोयला,बालू, गिट्टी,पत्थर लोग और प्राकृतिक संसाधनों को लूट कर अपने झोली भरने का काम किया। इस हेमंत सरकार ने सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति की है। एक विशेष वर्ग समुदाय को खुश करने के लिए लोकतंत्र के पवित्र मंदिर विधानसभा में नमाज कक्ष बना दिया। वर्तमान सरकार में पूरे राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है, विधि व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। सब चरमरा चुकी है।
बहन बेटियों को उतारा जा रहा मौत के घाट
हेमंत सोरेन जिस क्षेत्र से आते हैं,उस क्षेत्र में एक विशेष वर्ग समुदाय के द्वारा लगातार बहन बेटियों पर अत्याचार की खबरें सामने आती रहती हैं। बहन बेटियों को मौत का घाट उतारा जा रहा है। इन्ही सब के विरोध में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के तत्वधान में पूरे राज्य भर में जन आक्रोश रैली निकाली जा रही है।

हेमंत सरकार ने युवाओं को ठगने का किया काम
भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनूप पांडेय ने कहा की हेमंत सरकार ने युवाओं को ठगने का काम किया हैं। हर साल 5 लाख लोगों को रोजगार और रोजगार नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता का वादा कर सरकार में आई थी लेकिन सिर्फ जनता को ठगने का काम किया हैं। इस सरकार के कार्यकाल में राज्य में हिंदुओं और आदिवासियों का जबरन धर्मांतरण का खेल जोरों पर है।