logo

14वीं JPSC में कथित गड़बड़ी के खिलाफ भाजयुमो का मशाल जुलूस, निष्पक्ष जांच की मांग

14वीं JPSC में कथित गड़बड़ी के खिलाफ भाजयुमो का मशाल जुलूस, निष्पक्ष जांच की मांग

हजारीबाग
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध मे भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को हजारीबाग में बुढ़वा महादेव मंदिर से आनंदा चौक तक मशाल जुलूस निकाला।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा की जाए।भाजयुमो नेताओं ने कहा कि यदि अभ्यर्थियों की मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Tags - JPSC Exam BJYM Protest Torch March Hazaribagh Exam Irregularities