logo

भाजपा युवा मोर्चा : पीएम नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर चंदनकियारी में रक्तदान शिविर का आयोजन

BLOOD00000000.jpg

बोकारो 

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत चंदनकियारी स्थित रविन्द्र भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी सहित मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और युवाओं ने रक्तदान किया। 
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई। संबोधन में अमर कुमार बाउरी ने कहा कि जिस प्रकार आज सृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है, उसी तरह इस दिन को नए भारत के निर्माता नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के हर वर्ग की चिंता करते हुए उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया है।


उन्होंने आगे कहा कि सेवा पखवाड़ा अभियान प्रधानमंत्री के जीवन दर्शन को आगे बढ़ाने का प्रतीक है, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता समाज की सेवा के संकल्प के साथ जुड़ रहे हैं। जन्मदिवस के अवसर पर पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News