रांची:
NCC दिवस के मौके पर विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के NCC इकाई डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (Dr.Shyama Prasad Mukherjee University) एवं साईंनाथ विश्वविद्यालय ओरमांझी (Sainath University Ormanjhi) द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उपरोक्त विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के 150 एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया। शिविर में 60 कैडेटों ने रक्तदान किया।इस शिविर को सफल बनाने में विश्वविद्यालयों के अधिकारीगण एवं 19 झारखंड बटालियन एनसीसी रांची के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर कर्नल सुकांत ने अहम भूमिका निभाई।
