द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के गिरिडीह में दो मजदूरों का शव मिला है। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला तीसरी थाना इलाके के बाघमारी गांव का है। शव मिलने की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। खबर लिखने तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया था। जानकारी के अनुसार ईट भट्टे के पास दोनों मजदूरों का शव मिला है। संदेहास्पद परिस्थिति में शव वहां पर था। वहीं मजदूरों की पहचान सिकंदर यादव और संजय राय के रूप में हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
