रांची:
राजधानी रांची के चुटिया थानाक्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों ने शव देखने के बाद मामले की जानकारी पुलिस (Ranchi Police) को दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
